Sunday, 5 December 2021

Follicular study

 

फॉलिक्युलर स्कैन कैसे किया जाता है?

फॉलिक्युलर स्कैन प्रशिक्षित अल्ट्रासाउंड डॉक्टर (सोनोग्राफर) या फिर आपकी इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ द्वारा किया जाएगा। डॉक्टर की विशेषज्ञता और आपके मासिक चक्र के समय को देखते हुए यह स्कैन पेट पर से या फिर योनि के भीतर से (ट्रांसवेजाइनल) किया जा सकता है।

कई बार ट्रांसवेजाइनल स्कैन से सोनोग्राफर को अंडाशय और उनमें मौजूद फॉलिकल्स को देखना ज्यादा आसान होता है।

क्या फॉलिक्युलर मॉनिटरिंग में दर्द होता है?

नहीं, यह पीड़ादायक नहीं है। जब पेट के ऊपर से स्कैन किया जाता है, तो यह किसी भी अन्य अल्ट्रासाउंड स्कैन के जैसा ही होता है। स्कैन के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला जैल ठंडा और थोड़ा असहज लग सकता है, मगर इससे दर्द नहीं होता।

जब स्कैन योनि के जरिये किया जाता है, तो अल्ट्रासाउंड डॉक्टर ल्युब्रिकेंट लगाकर प्रोब को योनि के भीतर डालते हैं। इससे आपको असहजता हो सकती है, मगर दर्द नहीं होना चाहिए। इस स्कैन में आमतौर पर दो-तीन मिनट ही लगते हैं। ट्रांसवेजाइनल स्कैन के बारे में यहां विस्तार से पढ़ें।

मुझे कितने समय तक फॉलिक्युलर स्कैन करवाते रहने होंगे?

आपकी डॉक्टर बताएंगी कि वे आपके कितने मासिक चक्र तक आपके ओव्यूलेशन पर नजर रखना चाहेंगी, ताकि आप उसके अनुसार निश्चित अवधि में संभोग करें। अगर, इसके बाद भी आप गर्भधारण नहीं कर पाती तो वे शायद आपकी संभावनओं को बढ़ाने के लिए कुछ प्रजनन दवाएं भी दे सकती हैं।

आपकी डॉक्टर ही यह बेहतर तय कर सकती हैं कि कितने चक्र तक यह करवाना जरुरी है, मगर आमतौर पर यदि प्रजनन दवाएं लेने पर भी आप पांच-छह चक्र तक गर्भधारण कर पाएं, तो डॉक्टर इससे भी अधिक उच्च उपचार पर विचार करेंगी।

फॉलिक्युलर मॉनिटरिंग के दौरान पता लगी समस्याओं और आपकी उम्र को देखते हुए यह तय होगा कि आपको कितने चक्रों तक यह मॉनिटरिंग करवानी होगी।

साथ ही, यदि आपने आईवीएफ का विकल्प चुना है तो स्कैन ज्यादा विस्तृत और ज्यादा बार होते हैं।

माहवारी चक्र के किस चरण पर मुझे अल्ट्रासाउंड के लिए जाना होगा?

सोनोग्राफर या आपकी डॉक्टर यह स्कैन आमतौर पर आपके माहवारी चक्र के छठे या सातवें दिन पर शुरु करेंगी। वे यह मानकर चलती हैं कि आपका चक्र नियमित 28 दिन का होता है।

स्कैन में डॉक्टर क्या देखेंगे और जांचेंगे?

आपकी डॉक्टर या सोनोग्राफर फॉलिकल या फॉलिकलों का माप नोट करेंगी। साथ ही वे गर्भकला (एंडोमेट्रियम) यानि गर्भ की दीवार की मोटाई भी मापेंगी।

वे आपके फॉलिकल के माप के आधार पर यह सटीकता से बता सकेंगी कि आपका डिंबोत्सर्जन कब होगा।

आपकी डॉक्टर शायद फॉलिकल और एंडोमेट्रियम तक रक्त के प्रवाह को जांचने के लिए डॉप्लर स्कैन कर सकती हैं। इससे वाहक नलिकाओं की स्थिति (वस्कुलेरिटी) की जांच हो जाती है।

आमतौर पर परिपक्व फॉलिकल का माप 18 से 25 मि.मी. के बीच और गर्भाशय की दीवार का माप 10 मि.मी. से ज्यादा सफल गर्भावस्था के लिए बेहतर माना जाता


No comments:

Post a Comment

🧠 Developmental Milestones (3.5–4 years)

  🧠 Developmental Milestones (3.5–4 years) 1. 🗣️ Language & Communication Speaks in 4–6 word sentences Can tell simple stories ...