Friday, 22 May 2020

अच्छी नींद के लिये घरेलु उपाय

  • हमेशा रोज एक ही समय में सोना चाहिए और उठना चाहिए. चाहे छुट्टी हो या वीकेंड, रोज सोने का समय एक ही रखें, और उठने का भी. इससे आपकी आदत ही बन जाएगी और आपको उस समय में खुदबखुद नींद आएगी.
  • लेटने के बाद अगर 15 min तक नींद नहीं आती है तो उठ जाएँ और कुछ ऐसा करें जिससे आप रिलैक्स महसूस करें. थोड़ी देर बाद थकान महसूस होगी और आपको नींद आने लगेगी.
  • कभी खाली पेट नहीं सोना चाहिए. भूख के कारण भी आपको नींद नहीं आएगी.
  • अधिक ड्रिंक लेकर भी नहीं सोना चाहिए, इससे रात में कई बार आपकी बाथरूम के लिए नींद खुलेगी, जिससे नींद ख़राब होगी.
  • निकोटिन, कैफ़्रिन एवं अल्कोहल अच्छी नींद में रूकावट पैदा करते है. इसे लेने के बाद आपको पीसफुल नींद नहीं आएगी. अल्कोहल लेने के बाद शुरुआत में तो आपको नींद आएगी, लेकिन रात में ये अच्छी नींद नहीं लाता है.
  • सोने से पहले रोज एक ही जैसी चीज करें. जैसे अगर आप सोने से पहले बुक पढ़ते है, या आरामदायक म्यूजिक सुनते है, या गर्म पानी से नहाते है, तो रोज ही ये काम करें. ऐसा करने से ये आपकी आदत बन जाएगी, और इसके होते ही आपको नींद आने लगेगी.
  • इलेक्ट्रॉनिक आइटम से रात को सोने से पहले दुरी बनाये. इसे अपनी आदत में शामिल न करें.
  • सोने का माहोल बनाये, मतलब बिस्तर जमाये, लाइट बंद करें, इससे कुछ देर बाद खुद ही नींद आने लगेगी.
  • रात को 10 min टहलने से भी अच्छी नींद आती है.
  • शाम को योग करने से भी, रात को अच्छी नींद आती है.
  • रात को भारी खाने से बचें, हल्का खाना ही खाए, वो सोने के कम से कम 3 घंटे पहले खा लें.
  • अपने मन को शांत रखे, मन में आने वाले बुरे विचारों को दिमाग से निकालें, उसकी अपेक्षा दिन में जो अच्छा हुआ उसके बारे में सोचें.
  • प्राथना करके सोने की आदत डालें, सोने से पहले उस दिन के लिए परमेश्वर का शुक्रिया करें, अपने मन की सारी बातें उनसे बोलें, और शांत मन से सोने की कोशिश करें.
  • दिन में सोने की आदत को अलविदा कहें.
अच्छी नींद के फायदे (Benefits Of Good Sleep )
  • पाचन तंत्र सुचारू रहता हैं |
  • शरीर का वजन संतुलित रखने में महत्वपूर्ण कारक हैं |
  • तन और मन खुशमिजाज रहता हैं |
  • एकाग्रता बढ़ती हैं |
  • चिंतामुक्त शरीर रहता हैं |
  • सिर दर्द और अंगो के दर्द से राहत मिलती हैं |
  • स्फूर्ति बनी रहती हैं |
  • रोगों के प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं |

No comments:

Post a Comment

🧠 Developmental Milestones (3.5–4 years)

  🧠 Developmental Milestones (3.5–4 years) 1. 🗣️ Language & Communication Speaks in 4–6 word sentences Can tell simple stories ...